• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
Mechanic37

Mechanic37

इंजीनियरिंग और फिजिक्स,केमिस्ट्री

  • My account
  • Cart
  • Products
  • Blog
  • Contact Us
Home » OR Gate क्या है ? वर्किंग | सर्किट

OR Gate क्या है ? वर्किंग | सर्किट

July 6, 2021 by Er. Mahendra Leave a Comment

3
(11)

OR  Gate क्या है ? वर्किंग | सर्किट

OR  Gate क्या है ?

आज के इस टॉपिक में हम OR Gate के बारे में समझेंगे जिसमे हम समझेंगे की OR Gate क्या होता है इसके लिए सर्किट कैसा होता है इसके लिए Truth Table किस प्रकार बनाई जाती है और इसकी वर्किंग किस प्रकार होती है इन सभी बातो को विस्तार से समझेंगे तो चलिए समझना शुरू करते है |

OR Gate

OR Gate एक लॉजिक Gate होता है जिसमे दो या दो से अधिक Input होते है और एक केवल एक Output होता है तथा OR Gate को बनाने के लिए दो  या दो से अधिक इनपुट की आश्यकता होती है जिनको इस प्रकार Connect किया जाता है की OR गेट  का एक Output  प्राप्त  हो जाए |

इसके लिए आउटपुट का मान तभी False होता है जब इसके सभी इनपुट का मान False होता है अर्थात यदि इसके इनपुट में किसी एक भी इनपुट का मान True हुआ तो इसका आउटपुट True आता है इस बात को Truth Table की सहायता से अच्छे से समझा जा सकता है जिसके बारे में आगे डिस्कस करेंगे |

OR Gate का Symbol

इसका Symbol निचे दर्शाया गया है जिसमे दो दो से अधिक इनपुट हो सकते है तथा एक ही आउटपुट होता है पर हम यहाँ सिर्फ दो इनपुट को लेकर इसके सर्किट को समझेंगे |

OR Gate

यहाँ A और B दो इनपुट है तथा एक आउटपुट है जिसे O से दर्शाया गया है | और इसका बुलियन व्यंजक इस प्रकार होता है

O = A  + B

OR  Gate के लिए Truth Table

जब हम इसके लिए Truth Table की बात करे तो इसको समझने के लिए हमें इसमें दो डिजिट को समझना होगा जो की “0” तथा “1” होते है जिसमे 0 का मतलब Low तथा 1 का मतलब High होता है | तथा जब दोनों ही इनपुट 0 (Low)  होते है तभी OR  गेट का आउटपुट 0  (Low) होता है बाकि सभी इनपुट के लिए OR Gate का आउटपुट 1 (High) होता है |

अब हम मानते है की लॉजिक OR  Gate के लिए सिर्फ दो इनपुट है और एक आउटपुट है तब हम इसके लिए एक Truth Table Draw करते है जो की इस प्रकार है –

ऊपर Draw की गई Truth Table के अनुसार  OR Gate की वर्किंग इस प्रकार होती है –

जब इनपुट A का मान 0 ( Low ) तथा इनपुट B का मान भी 0 (Low) रहता है तब इसके अनुसार इसका आउटपुट 0 (Low) होता है |

जब इनपुट A का मान 0 ( Low ) तथा इनपुट B का मान 1  (High) रहता है तब इसके अनुसार इसका आउटपुट 1  (High) होता है |

जब इनपुट A का मान 1 ( High ) तथा इनपुट B का मान 0  (Low) रहता है तब इसके अनुसार इसका आउटपुट 1 (High) होता है |

 जब इनपुट A का मान 1 ( High ) तथा इनपुट B का मान भी  1  (High) रहता है तब इसके अनुसार इसका आउटपुट  1 (High)  होता है |

 इस प्रकार OR Gate के इनपुट के आधार पर इसके आउटपुट को Truth Table की सहायता से समझा जा सकता है |

OR Gate के अन्य उपयोग

हमने OR Gate के बारे में विस्तार से समझा अब हम समझते है इसके अन्य उपयोग के बारे मे की इसका उपयोग  हम कहाँ कर सकते है –

1 . OR  Gate का उपयोग करके हम अन्य लॉजिक गेट बना सकते है जैसे की NOR  गेट , X – OR गेट आदि बना सकते है | NOR गेट के लिए OR गेट के बाद NOT गेट को Connect किया जाता है |

2  . OR  गेट की मदद से कई प्रकार के इलेक्ट्रिकल स्विच Circuits  बनाए जाते है जो की मार्केट में उपलब्ध होते है |

इस प्रकार OR   गेट के बहुत से अन्य उपयोग भी होते है |

यह पेज आपको कैसा लगा ?

Average rating 3 / 5. Vote count: 11

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to print (Opens in new window)

Filed Under: इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पोनेन्ट Tagged With: OR Gate

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

विषय

  • भौतिक विज्ञान
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान 
  • कंप्यूटर 
  • इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स

Footer

Social Media

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube

Learn How To Make

  • Drone
  • DIY Robot
  • Website
  • Android Apps?

Policies

  • Shipping and Delivery
  • Refund and Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Shop

  • Shop
  • My account
  • Checkout
  • Cart

Mechanic37 2015 - 2024

  • Sitemap
  • Contact Us
  • About Us
  • Advertise
  • Mechanical Notes
  • Electrical Notes
  • Electronic Notes
  • Engineering Projects
  • Physics
  • Chemistry
  • Biology
  • Learn Computer
  • Autocad Tutorial