• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
Mechanic37

Mechanic37

इंजीनियरिंग और फिजिक्स,केमिस्ट्री

  • भौतिक विज्ञान
  • इंजीनियरिंग नोट्स
    • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
    • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
    • इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग
    • इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स
  • रसायन
  • जीव विज्ञान
  • कंप्यूटर
Home » NOR Gate क्या है ? वर्किंग | सर्किट

NOR Gate क्या है ? वर्किंग | सर्किट

June 28, 2021 by Er. Mahendra 1 Comment

3.8
(6)

NOR Gate क्या है ? वर्किंग | सर्किट

NOR Gate क्या है ?

आज के इस टॉपिक में हम NOR Gate के बारे में समझेंगे जिसमे हम समझेंगे की NOR Gate क्या होता है इसके लिए सर्किट कैसा होता है इसके लिए Truth Table किस प्रकार बनाई जाती है और इसकी वर्किंग किस प्रकार होती है इन सभी बातो को विस्तार से समझेंगे तो चलिए समझना शुरू करते है |

NOR Gate

NOR Gate एक लॉजिक Gate होता है जिसमे दो या दो से अधिक Input होते है और एक केवल एक Output होता है तथा NOR गेट को बनाने के लिए OR Gate तथा NOT Gate की आश्यकता होती है जिनको इस प्रकार Connect किया जाता है की NOR गेट  का Output , OR Gate के Output का Opposite हो जाए इस प्रकार जब OR Gate के बाद NOT Gate को Connect किया जाता है तो इसका Output OR Gate का Opposite हो जाता है |

इसके लिए आउटपुट का मान तभी True होता है जब इसके सभी इनपुट का मान False होता है अर्थात यदि इसके इनपुट में किसी एक भी इनपुट का मान True हुआ तो इसका आउटपुट False आता है इस बात को Truth Table की सहायता से अच्छे से समझा जा सकता है जिसके बारे में आगे डिस्कस करेंगे |

NOR Gate का Symbol

इसका Symbol निचे दर्शाया गया है जिसमे दो दो से अधिक इनपुट हो सकते है तथा एक ही आउटपुट होता है पर हम यहाँ सिर्फ दो इनपुट को लेकर इसके सर्किट को समझेंगे |

यहाँ A और B दो इनपुट है तथा एक आउटपुट है जिसे O से दर्शाया गया है |

NOR Gate के लिए Truth Table

जब हम इसके लिए Truth Table की बात करे तो इसको समझने के लिए हमें इसमें दो डिजिट को समझना होगा जो की “0” तथा “1” होते है जिसमे 0 का मतलब Low तथा 1 का मतलब High होता है | तथा जब दोनों ही इनपुट 0 (Low) होते है तभी NOR Gate का आउटपुट 1 (High) होता है बाकि सभी इनपुट के लिए NOR गेट का आउटपुट 0 (Low) होता है |

अब हम मानते है की लॉजिक NOR Gate के लिए सिर्फ दो इनपुट है और एक आउटपुट है तब हम इसके लिए एक Truth Table Draw करते है जो की इस प्रकार है –

ऊपर Draw की गई Truth Table के अनुसार  NOR Gate की वर्किंग इस प्रकार होती है –

जब इनपुट A का मान 0 ( Low ) तथा इनपुट B का मान भी 0 (Low) रहता है तब इसके अनुसार इसका आउटपुट 1 (High) होता है |

जब इनपुट A का मान 0 ( Low ) तथा इनपुट B का मान 1  (High) रहता है तब इसके अनुसार इसका आउटपुट 0 (Low) होता है |

जब इनपुट A का मान 1 ( High ) तथा इनपुट B का मान 0  (Low) रहता है तब इसके अनुसार इसका आउटपुट 0 (Low) होता है |

 जब इनपुट A का मान 1 ( High ) तथा इनपुट B का मान भी  1  (High) रहता है तब इसके अनुसार इसका आउटपुट             0 (Low) होता है |

 इस प्रकार NOR Gate के इनपुट के आधार पर इसके आउटपुट को Truth Table की सहायता से समझा जा सकता है |

NOR Gate के अन्य उपयोग

हमने NOR Gate के बारे में विस्तार से समझा अब हम समझते है इसके अन्य उपयोग के बारे मे की इसका उपयोग  हम कहाँ कर सकते है –

1 . NOR Gate का उपयोग करके हम अन्य लॉजिक गेट बना सकते है जिसे NOR Gate का सार्वत्रिक गुण कहा जाता है जिसमे हम NOR गेट से AND गेट , NOR गेट से OR गेट , NOR गेट से NOT गेट आदि बना सकते है इसके लिए NOR गेट के परिपथ का उपयोग किया जाता है |

2 . NOR गेट सर्किट को  दो Bipolar Junction Transistor ( BJT ) की मदद से भी Realized किया जा सकता है  |

3 . NOR गेट की मदद से कई प्रकार के Integrated Circuits (ICs) बनाए जाते है जो की मार्केट में उपलब्ध होते है |

इस प्रकार NOR गेट के बहुत से अन्य उपयोग भी होते है |

यह पेज आपको कैसा लगा ?

Average rating 3.8 / 5. Vote count: 6

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to print (Opens in new window)

Filed Under: इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पोनेन्ट Tagged With: NOR Gate

Reader Interactions

Comments

  1. Amit says

    December 6, 2023 at 1:23 pm

    Mast

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

विषय

  • भौतिक विज्ञान
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान 
  • कंप्यूटर 
  • इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स

Footer

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube

बनाना सीखें

  • ड्रोन कैसे बनाएं ?
  • रोबोट कैसे बनाएं ?
  • वेबसाइट कैसे बनाएं ?
  • एंड्राइड एप कैसे बनाएं ?

Policies

  • Shipping and Delivery
  • Refund and Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Shop

  • Shop
  • My account
  • Checkout
  • Cart

Mechanic37 2015 - 2024

  • साइटमैप
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन दें
  • Mechanical Notes
  • Electrical Notes
  • भौतिक विज्ञान
  • इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • कंप्यूटर सीखें
  • इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स
  • ऑटोकैड टुटोरिअल