• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
Mechanic37

Mechanic37

इंजीनियरिंग और फिजिक्स,केमिस्ट्री

  • My account
  • Cart
  • Products
  • Blog
  • Contact Us
Home » NOT Gate क्या है ? वर्किंग | सर्किट

NOT Gate क्या है ? वर्किंग | सर्किट

July 2, 2021 by Er. Mahendra Leave a Comment

3.8
(12)

NOT Gate क्या है ? वर्किंग | सर्किट

NOT Gate क्या होता है ?

आज के इस टॉपिक में हम NOT Gate के बारे में समझेंगे जिसमे हम समझेंगे की NOT Gate क्या होता है इसके लिए सर्किट कैसा होता है इसके लिए Truth Table किस प्रकार बनाई जाती है और इसकी वर्किंग किस प्रकार होती है और इसमें कितने इनपुट तथा कितने आउटपुट होते है इन सभी बातो को विस्तार से समझेंगे तो चलिए समझना शुरू करते है |

NOT Gate

NOT Gate एक लॉजिक Gate होता है जिसमे केवल एक ही Input होता है और एक केवल एक ही Output होता है तथा यह ऐसा लॉजिक गेट होता है जो इनपुट की ध्रुवता ( Polarity) को व्युत्क्रम कर देता है जिससे की इसमें इनपुट सिग्नल के विपरीत आउटपुट सिग्नल प्राप्त होता है |

तथा NOT Gate को बनाने के लिए एक इनपुट की आश्यकता होती है जिनको इस प्रकार Connect किया जाता है की NOT  गेट   का एक Output  प्राप्त  हो जाए |

इसके लिए आउटपुट का मान तभी False होता है जब इसके  इनपुट का मान True होता है अर्थात यदि इसके इनपुट में इनपुट का मान True हुआ तो इसका आउटपुट False आता है इस बात को Truth Table की सहायता से अच्छे से समझा जा सकता है जिसके बारे में आगे डिस्कस करेंगे |

NOT Gate का Symbol

इसका Symbol निचे दर्शाया गया है जिसमे एक इनपुट होता  है तथा एक ही आउटपुट होता है और इसी की मदद से हम यहाँ NOT गेट के सर्किट को समझेंगे

यहाँ A  एक इनपुट है तथा एक आउटपुट है जिसे O से दर्शाया गया है | और इसका बुलियन व्यंजक इस प्रकार होता है

O =  Ᾱ

NOT Gate के लिए Truth Table

जब हम इसके लिए Truth Table की बात करे तो इसको समझने के लिए हमें इसमें दो डिजिट को समझना होगा जो की “0” तथा “1” होते है जिसमे 0 का मतलब Low तथा 1 का मतलब High होता है | तथा जब इनपुट 0 (Low)  होता  है तभी NOT  Gate का आउटपुट 1   (High) होता है और जब इनपुट 1 (High) होता है तब NOT गेट का आउटपुट 0 (Low) होता है |

अब हम मानते है की लॉजिक NOT गेट के लिए सिर्फ एक इनपुट है और एक आउटपुट है तब हम इसके लिए एक Truth Table Draw करते है जो की इस प्रकार है –

ऊपर Draw की गई Truth Table के अनुसार  NOT Gate की वर्किंग इस प्रकार होती है –

जब इनपुट A का मान 0 ( Low ) तब इसके अनुसार इसका आउटपुट 1 (High) होता है |

जब इनपुट A का मान 1 ( High ) तब इसके अनुसार इसका आउटपुट 0 (Low) होता है |

  इस प्रकार NOT Gate के इनपुट के आधार पर इसके आउटपुट को Truth Table की सहायता से समझा जा सकता है |

NOT Gate के अन्य उपयोग

हमने NOT Gate के बारे में विस्तार से समझा अब हम समझते है इसके अन्य उपयोग के बारे मे की इसका उपयोग  हम कहाँ कर सकते है –

1 . NOT  Gate का उपयोग करके हम अन्य लॉजिक गेट बना सकते है जैसे की NOR  गेट , NAND गेट,  आदि बना सकते है | NOR गेट के लिए OR गेट के बाद NOT गेट को Connect किया जाता है | तथा NAND गेट के लिए AND गेट के बाद NOT गेट को कनेक्ट किया जाता है |

2  . NOT  गेट की मदद से कई प्रकार के इलेक्ट्रिकल स्विच Circuits  बनाए जाते है जो की मार्केट में उपलब्ध होते है |

3 . NOT गेट का उपयोग करके Inverter सर्किट भी बनाए जाते है |

 इस प्रकार NOT   गेट के बहुत से अन्य उपयोग भी होते है |

यह पेज आपको कैसा लगा ?

Average rating 3.8 / 5. Vote count: 12

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to print (Opens in new window) Print

Filed Under: इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पोनेन्ट Tagged With: NOT Gate

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

विषय

  • भौतिक विज्ञान
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान 
  • कंप्यूटर 
  • इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स

Footer

Social Media

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube

Learn How To Make

  • Drone
  • DIY Robot
  • Website
  • Android Apps?

Policies

  • Shipping and Delivery
  • Refund and Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Shop

  • Shop
  • My account
  • Checkout
  • Cart

Mechanic37 2015 - 2024

  • Sitemap
  • Contact Us
  • About Us
  • Advertise
  • Mechanical Notes
  • Electrical Notes
  • Electronic Notes
  • Engineering Projects
  • Physics
  • Chemistry
  • Biology
  • Learn Computer
  • Autocad Tutorial